आज जयनगर (काथला) दंगल में आएंगे संजय अवस्थी

आज जयनगर (काथला) दंगल में आएंगे संजय अवस्थी

बाघल टाइम्स

जयनगर ब्यूरो : ( 19 जून ) अर्की उप-मंडल की पट्टा पंचायत के काथला में आज दंगल कमेटी, काथला द्वारा दंगल का आयोजन किया जा रहा है।

इस  अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, सीपीएस व अर्की के विधायक संजय अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

दंगल में पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के नामी पहलवान अपने बाहुबल और दाव पेंच का प्रदर्शन करेंगे।

यह दंगल दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और माली के निर्णायक दौर तक चलेगा।

error: Content is protected !!