कोटली स्कूल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

कोटली स्कूल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 05 जून ) बुधवार को राजकीय उच्च विद्यालय कोटली में चित्र कयूथ एंड इको क्लब विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका मीना की अध्यक्षता में बच्चों एवं अध्यापकों ने आसपास के लोगों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूक करने के लिए एक जागरूकता रैली निकाली।

विद्यालय प्रभारी टीजीटी (विज्ञान) उषा देवी ने प्रातःकालीन सभा में बच्चों को मृदा पुनर्स्थापना, मरुस्थलीकरण तथा जल की बचत के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक तथा बीएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!