राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन की नारी शक्ति ने निकाली नशा निवारण रैली

राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन की नारी शक्ति ने निकाली नशा निवारण रैली।

बाघल टाइम्स

जयनगर  ब्यूरो  (08 मई) सोमवार को अर्की उप मंडल की साई पंचायत में राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन की नारी शक्ति द्वारा ग्रामीण स्तर पर एक अभियान चलाया गया जिसमें नशे के दुष्प्रभाव से लोगों को जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली गई।
राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, साई की अध्यक्षा लता देवी ने अन्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ यह नशा निवारण रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से नशे के भयंकर दुष्प्रभाव से बचने के लिए जनता को जागरूक किया गया।

 

लता देवी ने बताया कि आजकल युवाओं में नशे की लत जोर पकड़ रही है जिससे उनके स्वास्थय पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। नशा करने से शरीर में कैंसर जैसी प्राणघातक बीमारियां भी लग सकती है। युवाओं का नशे की ओर कदम बढ़ाना देश के भविष्य के लिए भी खतरनाक है।युवाओं में फैली नशे की विकृति समाज को खोखला कर रही है। नशे के इस जहर से विशेषकर युवाओं को बचाना बहुत अनिवार्य है तभी हम एक सशक्त व समृद्ध राष्ट्र की कल्पना कर सकते है।
इस  अवसर पर में राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, साई की उपाध्यक्ष सुनीता देवी, सचिव सरोज कुमारी, अन्य स्वयं सहायता समूहों से अध्यक्ष पवना कुमारी, भागवंती, कांता देवी, निर्मला, सुनीता देवी, हेमलता सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!