मंहगाई भते की बकाया 8 प्रतिशत राशी का भुगतान शीघ्र करे सरकार : फेडरेशन

मंहगाई भते की बकाया 8 प्रतिशत राशी का भुगतान शीघ्र करे सरकार : फेडरेशन

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (08मई) हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन खण्ड अर्की जिला सोलन की मासिक बैठक खण्ड प्रधान मदन लाल गर्ग की अध्यक्षता में समुयदायक भवन अर्की के प्रांगण में हुई ।

 

बैठक में जिला प्रधान जयानंद शर्मा ने सदस्यों की समस्याओं पर चर्चा की और उनका समाधान भी किया। 

 

जानकारी देते हुए प्रेस सचिव रोशन लाल वर्मा ने बताया कि सर्व प्रथम सदस्य सूरत राम शर्मा के पुत्र की अचानक मृतु पर दो मिन्ट का मौन रख कर सम्वेदना प्रकट की बैठक में चर्चा की गई कि सरकार 2022से पहले सेवा निवृत्त कर्मचारियों को उनकी देय राशि का भुगतान किस्तो में कर रही है ,जबकि2022के बाद सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों को एक मुश्त राशि का भुगतान किया जा रहा है। 

 

बैठक में सरकार से अनुरोध किया गया कि 2022 से पहले सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को भी बकाय राशि का भुगतान एक मुश्त किया जाए तथा मंहगाई भते की बकाया 8प्रतिशत राशी का भुगतान भी शीघ्र करने का आग्रह किया ।

 

इस अवसर पर गोपाल चंद गुप्ता ,श्याम गुप्ता ,मदन लाल शर्मा ,धनी राम चौहान,लीला शंकर शर्मा ,सुरेंद्र त्यागी,रत्न सिंह कंवर ,सन्त राम कंवल, रमेश कुमार वर्मा ,सूरत राम पाल, नरदेव शर्मा ,चंदू राम कश्यप,दौलत राम वर्मा ,देवेन्द्र कुमार गुप्ता ,लेख राम शर्मा ,श्याम लाल पाल , हरीश गांधी ,लेख राम, प्रकाश चंद गुप्ता ,आदि सदस्यों ने भाग लिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!