अर्की के घलोत गाँव में एक व्यक्ति के खेत से अफीम के 440 पौधे किये बरामद 

अर्की के घलोत गाँव में एक व्यक्ति के खेत से अफीम के 440 पौधे किये बरामद 

बाघल टाइम्स

 

अर्की ब्यूरो (28 अप्रैल) पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत घलोत गाँव के एक व्यक्ति खिलाफ अफ़ीम की खेती करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मौके से अफ़ीम के 440 पौधे बरामद कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। 

 

 

 

जानकारी के अनुसार एंटीनाकोटिक्स टास्क सोलन को गुप्त सूचना मिली थी कि शालाघाट से कुछ ही दूरी पर घलोत गाँव में एक व्यक्ति ने अपने घर के साथ एक खेत में लहसुन के खेत मे अफीम के पौधे लगाए हुए हैं। जिसके पश्चात वीरवार शाम व्यक्ति के खेत मे एंटी नाकोटिक्स ,स्थानीय पुलिस तथा राजस्व विभाग के कर्मचारीयों ने दबिश दी तथा खेत से अफीम के डोडे सहित 440 पौधे बरामद किए गए ।

 

डीएसपी दाड़ला संदीप शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!