अर्की भाजपा की बैठक में मन की बात कार्यक्रम पर हुई चर्चा

भाजपा की बैठक में मन की बात कार्यक्रम पर हुई चर्चा

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (27 अप्रैल)वीरवार को  भाजपा अर्की मण्डल की विशेष बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्त राम ठाकुर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय अर्की में की गई। बैठक का मुख्य ऐजेन्डा प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का रहा।
जानकारी देते हुए मण्डल महामन्त्री यश पाल   कश्यप ने बताया कि  कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर किया जाएगा तथा एक कार्यक्रम मण्डल स्तर पर भराडीघाट के भुरजनी में किया जाएगा। जिसमें मण्डल, जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे।
कश्यप ने बताया कि बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथ  के प्रभारी होंगे तथा मण्डल के सभी मोर्चें व प्रकोष्ठ इस कार्यक्रम में  भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि   यह कार्यक्रम केंद्र, प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा मन की बात कार्यक्रम का 100 वां  एपिसोड 30अप्रैल  को किया जाएगा।  इस अवसर पर  भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!