हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक होगी (5जनवरी) कल, कोरोना बंदिशे को बढ़ाने और कर्मचारियों से संबंधित कई फैसलों पर हो सकता हैं फैसला


बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (04जनवरी)   मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली नए साल की पहली कैबिनेट बैठक 5 जनवरी को आयोजित की जायेगी। बैठक में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए बंदिशें लगाने पर फैसला हो सकता है। प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति पर कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य विभाग प्रस्तुति देगा। वहीं, प्रदेश के हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों को रेगुलर करने का मामला कैबिनेट बैठक में जा सकता है। प्रदेश में 20 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। सरकार विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं ले रही है।

.

आउटसोर्स कर्मचारी लंबे समय से ठोस नीति बनाने की मांग सरकार से उठाते रहे हैं। इन कर्मचारियों के मसले को कैबिनेट सब कमेटी के पास विचार करने के लिए भेजा गया था। यह कमेटी आउट सोर्स कर्मचारियों की पक्षधर बताई जा रही है।
माना जा रहा है कि आउटसोर्स कर्मचारियों के मामले को कैबिनेट की बैठक में शीघ्र लाया जाना है। इसी तरह 20 साल बाद हिमाचल प्रदेश को पांच जनवरी को नई खेल नीति मिलेगी। नई खेल नीति कैबिनेट मंजूरी के बाद लागू होगी। इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर भी गहनता से चर्चा की जाएगी।

error: Content is protected !!