23 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा का 14वां सत्र, 15 मार्च तक रहेगा जारी


बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (04 फ़रवरी)   विधानसभा के 14वें सत्र का आगाज 23 फरवरी से होगा। 15 मार्च तक यह सत्र जारी रहेगा। इस दौरान चार मार्च को राज्य सरकार बजट प्रस्तुत करेगी। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इसकी घोषणा कर दी है।

यह सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा। 23 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र शुरु होगा। 24 को शोकाद्गार, शासकीय विधायी कार्य व 25 को राज्यपाल के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 26 को विधायी कार्य, अनुपूरक बजट प्रथम और अंतिम किस्त वित्तीय वर्ष प्रस्तुतीकरण, सामान्य चर्चा, मतदान, विनियोग पर चर्चा होगी। 27 को अवकाश रहेगा। 28 फरवरी को शासकीय विधायी कार्य, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

पहली मार्च को फिर अवकाश रहेगा, जबकि दो मार्च को विधायी और शासकीय कार्य होंगे। तीन मार्च को गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस रहेगा। चार मार्च को बजट प्रस्तुत किया जाएगा। पांच मार्च को बजट पर सामान्य चर्चा होगी। छह मार्च को अवकाश रहेगा। सात, आठ और नौ मार्च को बजट पर सामान्य चर्चा होगी। 10 मार्च को गैर सरकारी सदस्य दिवस आयोजित होगा। 11 मार्च को बजट पर चर्चा और मतदान होगा। 12 और 13 मार्च को अवकाश रहेगा। 14 मार्च को बजट की मांगों पर चर्चा और मतदान होगा। जबकि 15 मार्च को सत्र के आखिरी दिन शासकीय विधायी कार्य, बजट अनुमान, मांगों पर चर्चा और अनुमान, विनियोग विधेयक, विचार-विमर्श होगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!