10 जुलाई को रामपुर में होगा वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, कल सुबह 9 से 11:30 बजे तक रिज मैदान पर अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग

image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो

(08 जुलाई) हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार 10 जुलाई को रामपुर में होगा। इससे पहले आज गुरुवार को पार्थिव शरीर दिनभर होलीलॉज में दर्शन के लिए रखा जाएगा। 9 जुलाई शुक्रवार को पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे से 11:30 बजे के दर्शन के लिए रिज मैदान पर आम लोगों के बीच रखा जाएगा।

उसके बाद पार्थिव शरीर एक बजे तक राजीव भवन कांग्रेस में दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर एक बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर के लिए रवाना होगा। शाम छह बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर पहुंचेगा।

10 जुलाई शनिवार को पदम पैलेस रामपुर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर तीन बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!