पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

image

बाघल टाइम्स
शिमला ब्यूरो

(28जुलाई) प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के सम्मान में 8 जुलाई से 10 जुलाई, 2021 तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है, जिनका निधन आज प्रातः हो गया। इस अवधि के दौरान किसी प्रकार के सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं से संबधित विभागों के अतिरिक्त राज्य सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड, निगम और स्वायत्त संस्थान 8 जुलाई, 2021 को बन्द रहेंगे।

 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!