1.50 करोड़ की अली खड्ड जलागम परियोजना शुरु, 12 गांवो को होगा फायदा
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो : (28 जून) अर्की उपमंडल की 03 पंचायतों पारनू, कोटलू, और कशलोग में 1.50 करोड़ की जलागम विकास परियोजना शुरू हो गई है। इस परियोजना से 12 गांव लाभान्वित होंगे।
यह जानकारी अंबूजा फांउडेशन दाड़लाघाट में आयोजित बैठक में अंबूजा फाउंडेशन के जोनल मैनेजर भूपेंद्र गांधी ने दी।

उन्होनें कहा कि नाबार्ड आरओ शिमला और अंबूजा फांउडेशन द्वारा संयुक्त रूप से 1.50 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जाएगी। जलागम परियोजना के दौरान वृक्षारोपण, ट्रैंचिग, मेड़बंदी, गली, प्लग और जलवायु प्रतिरोधी कृषि पद्धतियों और किसान क्षमता संवर्धन जैसी गतिविधियां की जाएगी। सार्वजनिक निजी भागीदारी मोड में संयुक्त रूप से इस परियोजना को लागू करने के लिए ग्राम जलागम विकास समिति का गठन किया गया।समिति में राम लाल (बनोग) को अध्यक्ष, सीमा देवी ( पवाब) को उपाध्यक्ष, अतरू राम भट्टी (बरसनू) को सचिव, और लक्ष्मी शर्मा (कलद्वार) को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस दौरान जलागम परियोजना अध्यक्ष अनिल कुमार ने जलागम परियोजना के अपने अनुभव साझा किये।
