02 जून को सोलन जाएंगे अर्की भाजपा के सैंकड़ो कार्यकरता

भाजपा अर्की की 02 जून को सोलन में तिरंगा यात्रा, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा होंगे शामिल। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 31 मई )   शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा क्षेत्र अर्की की एक विशेष बैठक हुई। बैठक में तीनों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री तथा अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विशेष रुप से प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देष्टा मौजूद रहे।

बैठक मे 02 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का सोलन में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में  भाग लेने के बारे में चर्चा की गई। जानकारी देते हुए मंडल के महामंत्री यशपाल कश्यप ने बताया कि सोलन  में  दोपहर 2:00 बजे यह यात्रा निकलेगी जिसमें विधान सभा क्षेत्र के सेकडों   कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे!

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल तथा पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा के अलावा  तीनों मंडलों के अध्यक्ष रीना भारद्वाज, राकेश ठाकुर, राजेश महाजन, रुप राम शर्मा, नरेश ठाकुर, प्रतिभा कंवर, आशा परिहार, देवेंद्र कुमार उपाध्याय, हीरा पाल, उर्मिल शर्मा, दलिप पाल, रामचंद्र पाल, प्रभा भारद्वाज, सावित्री कश्यप, हंसराज भाटिया, अनूप चौहान, राकेश कुमार, सरस्वती, बंदना गुप्ता, विनती मुकल, केoसीo पंवर, विजय ठाकुर समेत अन्य कई कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!