हिमाचल मे आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थामा, आप की प्रदेश कार्यकारिणी भंग

बाघल टाइम्स नेटवर्क 

 

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का चुनावी शंख नाद के साथ ही आम आदमी पार्टी का झाड़ू बिखरता दिख रहा है। बीते तीन दिनों में आम आदमी पार्टी (आप) को दूसरा बड़ा झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी के बाद अब पांच और नेताओं ने आप को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। आप की महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल, संगीता, उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष डीके त्यागी और सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार को सोमवार  नई दिल्ली में  केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। 

 

 

 उधर दिल्ली सरकार के मंत्री व हिमाचल आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने सोमवार देर शाम को ट्वीट कर नई कार्यकारिणी बनाने की जानकारी दी है।

error: Content is protected !!