हिमाचल में आज से 15 अप्रैल तक बरसेंगे बादल

 बाघल टाइम्स नेटवर्क

11 अप्रैल/ मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार से अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। 

 

मैदानी व मध्यपर्वतीय जिलों में 12 और 13 अप्रैल के लिए अधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में परिवर्तन आने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिलेगी। राज्य में पिछले करीब 40 दिनों से बादलों के न बरसने से गर्मी अपने चरम पर है। मैदानी इलाकों में जहां पारा 40 डिग्री पहुंच गया है, वहीं पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से अछूते नहीं हैं। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले चार दिन यानी 15 अप्रैल तक राज्य में बादलों के बरसने का अनुमान है।

 

 

12 और 13 अप्रैल के लिए ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, शिमला, मंडी, कुल्लू व चंबा जिला के सिहुंता, चुवाड़ी व चंबा शहर में बादलों के गरजने व अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!