हिमाचल प्रदेश सरकार ने 22 नायब तहसीलदारों के किए तबादले

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (17जनवरी)हिमाचल प्रदेश सरकार ने 22 नायब तहसीलदारों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में राज्य के प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा नेअधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार रमेश चंद को अर्की ,मंडी मंडल में नायब तहसीलदार रमेश शर्मा को टौंणी देवी, कृष्ण चंद बल्ह, केशव राम उदयपुर(लाहौल-स्पीति) और अत्तर सिंह को भोटा तैनात किया गया है। कांगड़ा मंडल के नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार को हरिपुर, अनिल कुमार नगरोटा बगवां, ज्ञान चंद धीरा, सत्यपाल थुरल और विनोद दुग्गल कांगड़ा में तैनात किए गए हैं।

 

शिमला मंडल में नायब तहसीलदार मलक राम जुब्बल, देवेंद्र कुमार मोरंग किन्नौर, नानक राम निचार, कमल कुमार परवाणू, सौरभ धीमान चिड़गांव, सोहन लाल सुन्नी, मदन लाल संगड़ाह, फरीद मोहम्मद जलोग, सलीम मोहम्मद किश्नगढ़, बंसी राम ददाहू, जगत राज नैना टिक्कर और अश्वनी कुमार पछाद स्थानांतरित किए हैं।

error: Content is protected !!