हिमाचल प्रदेश में अब लड़कों की तर्ज पर हर जिले  में बनेगी महिला क्रिकेट टीम

हिमाचल प्रदेश में अब लड़कों की तर्ज पर हर जिले  में बनेगी महिला क्रिकेट टीम

बाघल टाइम्स नेटवर्क

23मार्च  // प्रदेश में छिपी महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए  हिमाचल प्रदेश में अब लड़कों की तर्ज पर हर जिले की अपनी महिला क्रिकेट टीम होगी। 

जिसके लिए अप्रैल में हर जिले को अपनी महिला क्रिकेट टीम को तैयार करने को कहा गया है । पहली महिला अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ से दस टीमें होंगी जिसके लिए प्रदेश के 12 जिलों के क्रिकेट संघों को एचपीसीए की ओर ई मेल के माध्यम से पहले महिला अंतर जिला प्रतियोगिता और महिला टीमें तैयार करने के लिए सूचित कर दिया गया 

प्रदेश के हर जिला क्रिकेट संघ को  महिला टीमों के चयन किए ट्रायल करवाना होगा। सभी जिले को महिला क्रिकेट टीमों के चुने जाने के बाद मई में पहली बार हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता करवाई जाएगी।

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि पहले महिला अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सभी जिला संघों को ई मेल के माध्यम से सूूचित कर दिया गया है। वहीं उन्हें अपनी टीमें तैयार करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि पहले महिला टूर्नामेंट में आठ से दस टीमें शामिल हो सकती हैं।  अप्रैल में हर जिले को अपनी महिला क्रिकेट टीम को तैयार करना होगा। पहली महिला अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ से दस टीमें होंगी।

error: Content is protected !!