साई पंचायत में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाएगी , मानव कल्याण समिति : मनोहर लाल शर्मा

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (12 अगस्त) मानव कल्याण समिति अर्की  अगस्त माह के अंत में क्षेत्र की पंचायत साई में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करेगी। यह  बात समिति के प्रधान  मनोहर लाल  शर्मा ने मासिक बैठक के दौरान कही। 
शर्मा ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगियों की नि:शुल्क जांच की जाएगी तथा रक्त जांच, नेत्र जांच, ई०सी०जी०, दवाएं व चश्में आदि मौके पर ही समिति द्वारा मुफ़्त उपलब्ध कराए जायेंगे। 
समिति के संस्थापक डॉ संतलाल शर्मा ने जानकारी दी कि समिति का यह सोहलवां नि:शुल्क चिकित्सा शिविर होगा। गौरतलब है कि समिति हर वर्ष अर्की के दूर दराज के क्षेत्रों में ऐसे दो शिविर आयोजित करती है जिससे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों  को लाभ मिल सके।  हालांकि  विगत दो वर्षो में कोरोना महामारी के कारण यह आयोजन संभव नहीं हो पाया था।
 इस अवसर पर  रोशन लाल वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा व रोहित शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!