संजय अवस्थी आज घनागुघाट में

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (03 जून)  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क)संजय अवस्थी  शनिवार (आज) को दोपहर बाद 02.00 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घनागुघाट में पंचायत सामुदायिक हॉल का लोकार्पण करेंगे। 

इसके पश्चात वह घनागुघाट में ही बहुउद्देश्य व्यावसायिक परिसर की आधारशिला भी रखेंगे। 

संजय अवस्थी इसके उपरांत  दो दिवसीय घनागुघाट मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।  

error: Content is protected !!