शिमला के रेलवे ट्रैक में एक व्यक्ति की रेलगाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत।


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (28 नवम्बर) कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह टुटू में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । ट्रेन की चपेट में आने से उसकी एक टांग कट गई थी उसे उपचार के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन खून ज्यादा बहने के कारण उसने दम तोड़ दिया
बताया जा रहा है कि मृतक टुटू में पेंटर का काम करता था। उसकी उम्र 43 साल थी. वह सिरमौर जिले का रहने वाला था। रविवार सुबह हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने टुटू में ही ट्रेनों को रोका और नारेबाजी की. मामले की सूचना मिलते ही बालूगंज थाना और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। और लोगों से बातचीत की।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!