शिमला के छराबड़ा में पहुंची सोनिया गांधी

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो  (10 अक्तुबर)

प्रियंका गांधी   के बाद अब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा सोनिया गांधी भी आज अपनी बेटी के घर करीब 11 बजे  छराबड़ा पहुँच गई है। सोनिया गांधी सुबह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए शिमला पहुंची ।  

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी चार अक्टूबर से शिमला में अपने घर पर छुट्टियां मना रही है. पहले 10 अक्टूबर को सोलन में प्रियंका गांधी की रैली रखी गई थी. लेकिन खराब मौसम के चलते इसको बदलकर अब 14 अक्टूबर को रखा गया है। इसी बीच सोनिया गांधी भी शिमला में बेटी के साथ रहने आई हैं। 
 बता दें हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है  ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका गांधी की रैली के बाद हिमाचल प्रदेश में सोनिया गांधी की रैली भी हो सकती। 

error: Content is protected !!