इस सप्ताह लग सकती है चुनाव अचार संहिता

  बाघल टाइम्स नेटवर्क

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए इस सप्ताह में कभी भी आदर्श चुनाव आचार संहिता लग सकती है। पिछली बार भी यह 13 अक्तूबर से लगी थी। इसके बाद नवंबर के पहले सप्ताह में मतदान की तिथि घोषित हो सकती है। राज्य में नवंबर में अगर मतदान करवाने के लिए देरी हो जाए तो विधानसभा चुनाव करवाने में दिक्कत आती है, क्योंकि यहां ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ से लकदक हो जाते हैं।

 

वर्ष 2017 में प्रदेश विधानसभा चुनाव 13 अक्तूबर 2017 को ही घोषित हुए थे। इसके साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता 13 अक्तूबर को लगी तो उस वक्त तय हुआ कि मतदान 9 नवंबर और मतगणना 18 दिसंबर को होगी। उससे पहले वर्ष 2012 में तीन अक्तूबर को चुनाव की तारीख की घोषणा हुई थी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!