विवेक कुमार बने ममलीग इकाई  के  प्रधान

विवेक कुमार बने ममलीग इकाई  के  प्रधान



बाघल टाइम्स

 

कुनिहार ब्यूरो (18 जुलाई)  हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सोलन की उपतहसील ईकाई ममलीग के चुनाव निरीक्षण कुटीर जलशक्ति विभाग ममलीग में चुनाव पर्यवेक्षक हरीश कुमार, तथा सहपर्यवेक्षक सुनील दत्त की देख रेख में सम्पन्न हुए। 

 

 

जानकारी देते हुए सहपर्यवेक्षक सुनील कुमार ने बताया कि इस अवसर पर सर्वसम्मति से विवेक कुमार को प्रधान और अनिल कुमार को वरिष्ठ उप प्रधान पद के लिए चुना गया। 

 

इसी कड़ी में हरिंद्र ठाकुर को महासचिव तथा ललित कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। 

 

नवनियुक्त अध्यक्ष विवेक कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया तथा महासंघ इकाई ममलीग की समस्याओं को शीर्ष नेतृत्व तथा प्रदेश सरकार तक पहुंचाने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि आगामी बैठक से पूर्व विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से वार्तालाप किया जाएगा जिसके पश्चात कार्यकारणी का विस्तार किया जायगा।

 

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारियों को कार्यकारणी में विशेष स्थान में दिया जाएगा। 

error: Content is protected !!