विधानसभा शीत कालीन सत्र आज से धर्मशाला के तपोवन में होगा शुरू

विधानसभा शीत कालीन सत्र आज से धर्मशाला के तपोवन में होगा शुरू , तीन दिन तक चलेगा सत्र 

बाघल टाइम्स

 शिमला ब्यूरो (04 जनवरी) हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का शीत कालीन सत्र आज (बुधवार) से धर्मशाला के तपोवन में शुरू होगा । 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का यह पहला सत्र होगा। तीन दिन तक चलने वाले इस सत्र में दो दिन हंगामा होने के आसार हैं। पहले दिन यानी आज विधायकों को प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार शपथ दिलाएंगे। 5 जनवरी को पहले विधानसभा अध्यक्ष का चयन होगा। इसके बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का अभिभाषण होगा, जिस पर विधायक चर्चा करेंगे।

 

 प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि बगैर कैबिनेट के विस सत्र चलेगा। मुख्यमंत्री के साथ सदन में उप मुख्यमंत्री भी बैठेंगे। 

सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान और इसके बाद विधानसभा का शीत सत्र तपोवन को गरमा सकता है। विपक्ष में बैठी भाजपा राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान गतिरोध पैदा कर सकती है। प्रदेश में सैकड़ों संस्थानों को डिनोटिफाई करने, सीमेंट उद्योगों के बंद होने, कैबिनेट गठन न कर पाने, ओपीएस जैसे मुद्दों पर विपक्ष सत्ता पक्ष को निशाने पर ले सकता है।

error: Content is protected !!