विधानसभा के पटल पर क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से रखना मेरी प्राथमिकता : अवस्थी


बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (08 जनवरी)   मुझे जो ताकत अर्की की जनता ने दी है उस ताकत के साथ मैं विधानसभा के पटल पर क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से रखने का प्रयास कर रहा हूँ। और जिसका असर सरकार द्वारा दिखना शुरू हो गया है। इसी के साथ आगामी समय मे भी इसी प्रकार मै सरकार के समक्ष क्षेत्र की जनता की आवाज बुलंद करता रहूंगा ।
यह बात अर्की विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने शनिवार को ग्राम पंचायत बड़ोग के गांव धार ब्राह्मणा मे एक कायर्क्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अपने क्षेत्र की मांगों को सरकार तक पहुंचाने में विफल रहे है ,जिस कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इसके पश्चात संजय अवस्थी ने डुमेहर में भी एक कार्यक्रम में भाग लिया इससे पूर्व
संजय अवस्थी ने स्व हीरा सिंह पाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे याद किया।
इस अवसर पर उन्होंने महिला मंडल धार ब्राह्मणा को पचास हज़ार, और ग्राम पंचायत बड़ोग के विकास कार्यों के लिए एक लाख की राशि विधायक निधि देने की घोषणा की।
इसके अलावा ग्राम पंचायत डुमेहर के सामुदायिक भवन डुमेहर के लिए डेड़ लाख और गांव घाट में कुहल (सिंचाई योजना) के निर्माण हेतु पचास हजार, महिला मंडल डुमेहर हेतु ऐच्छिक निधि द्वारा एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप, अमर चंद पाल, जगदीश ठाकुर, प्यारे लाल शर्मा, ऋषि देव, रमेश ठाकुर , इंद्र सिंह पाल, हेमन्त वर्मा, रवि पाठक, योगराज, शशिकांत, दिनेश कुमार, प्रताप ठाकुर, हरीश कुमार, सुरेन्द्र वर्मा, दलीप कुमार, राकेश कुमार, रोशन, दिवाकर शर्मा, नरेश कुमार, तिलक, युवक मंडल डुमेहर के युवको सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आदि शामिल रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!