विकास खण्ड कुनिहार में द्वितीय चरण में प्रधान और उप प्रधान कौन जीता परिणाम

ग्राम पंचायत बनोह में तृप्ता देवी 489 मतों से बनी प्रधान जबकि पलोग पंचायत  में कांता देवी 01 लाटरी मत से प्रधान पद पर  विजयी घोषित! विकास खण्ड कुनिहार के द्वितीय चरण के निर्वाचन के यँहा देखें परिणाम! 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो  विकास खंड कुनिहार  के अंतर्गत  पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत बलेरा के लिए बीना देवी 186 मतों से प्रधान पद तथा मस्त राम 59 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत बनोह के प्रधान पद के लिए तृप्ता देवी 489 मतों से विजयी घोषित की गई। इसी पंचायत के उप प्रधान पद के लिए हेमराज निर्विरोध चुने गए।

ग्राम पंचायत बातल के लिए उर्मिला शर्मा 71 मतों से प्रधान पद तथा देवराज शर्मा 487 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत दसेरन के प्रधान पद के लिए तारा देवी 146 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए कुलदीप 96 मतों से विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत घनागुघाट के लिए आशा 235 मतों से प्रधान पद के लिए तथा हरिश कुमार 361 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत जघून के प्रधान पद के लिए मान सिंह 221 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए बाबु राम 107 मतों से विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत कोठी के लिए अशोक कुमार 63 मतों से प्रधान पद के लिए तथा योगेन्द्र मोहन 55 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत मांगल के प्रधान पद के लिए अर्मिला देवी 07 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए प्यारे लाल 112 मतों से विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत मांगू के लिए वीना देवी 178 मतों से प्रधान पद तथा राजेश पूरी 119 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत नवगांव के प्रधान पद के लिए तनु 50 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए कमलेश चंद 15 मतों से विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत पलोग के लिए कांता देवी 01 लाटरी मत से प्रधान पद तथा वेद प्रकाश 61 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत पट्टा के प्रधान पद के लिए राजेश कुमार 245 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए मनोज कुमार 263 मतों से विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत पलानिया के लिए मीनाक्षी देवी 179 मतों से प्रधान पद तथा भूपेन्द्र कुमार 22 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत रौडी के प्रधान पद के लिए मधु बाला 20 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए मदन लाल 76 मतों से विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत समोग के लिए सुरेन्द्र सिंह 52 मतों से प्रधान पद तथा हरी सिंह 119 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के लिए हिरा सिंह 23 मतों से प्रधान पद तथा भगत राम 414 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत शहरोल के प्रधान पद के लिए नर्वदा देवी 72 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए राम प्रकाश 99 मतों से विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत सूरजपुर के लिए चन्द्र कला 222 मतों से प्रधान पद तथा संजीव कुमार 05 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत टुईरू के प्रधान पद के लिए प्रेम चंद 20 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए भूप सिंह 11 मतों से विजयी घोषित किए गए।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!