रौड़ी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल स्रोतों की साफ सफाई

8 April 2021

बाघल टाइम्स

ग्राम पंचायत रौड़ी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल स्रोतों की साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते गांव बागा की पुरातन व ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई प्रधान रीना शर्मा तथा उपप्रधान जीत राम (बिट्टू )की देख देखरेख में की गई।
उप प्रधान ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में प्राकृतिक जल स्रोतों का जल सभी ग्रामीण प्रयोग करते हैं।ग्रामीणों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए बावड़ी के जल की गुणवत्ता का परीक्षण भी करवाया गया है जिसमें 8.0 की गुणवत्ता सामान्य पाई गई।
ग्रामीणों ने बावड़ी में जमा हुए कचरे को बाहर निकाला व आस पास सफाई भी की ।
उन्होंने बताया कि उनका जल जीवन मिशन के अंतर्गत इस पंचायत में आने वाली सभी प्राकृतिक जल स्रोत वाली बावड़ियों को इसी प्रकार साफ सफाई करने का कार्य निरंतर रहेगा
इस मौके पर महिला मंडल प्रधान मीना देवी , वार्ड सदस्य हरदेव ,मदन शर्मा ,वीना देवी ,आशा वर्कर मीरा देवी ,यशोदा देवी ,शकुंतला , मंजू ,लीला ,मीरा ,शीला ,रजनी ,अनीता , प्रेमलता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ‌‌

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!