मुख्यमंत्री ने अमित नेगी को बधाई दी

बाघल टाइम्स

(शिमला 9 जून) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला किन्नौर के बटसेरी गांव के अमित नेगी को हाल ही में विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर्वत पर विजय हासिल करने के लिए बधाई दी।

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं शिमला में 19 मार्च, 2021 को अमित नेगी को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया था।

error: Content is protected !!