मल्टी टास्क भर्ती में फायदा न मिलने पर चारों तरफ बाड़ लगा बंद किया स्कूल

बाघल टाइम्स नेटवर्क

सरकारी स्कूलों में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती प्रक्रिया में संबंधित स्कूल को भूमिदान करने वाले परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर कई स्थानों पर उन्हें नौकरी नहीं मिल पाई जिसके चलते भूमि मालिकों का गुस्सा फूट पड़ा है।

 

मामला जिला सिरमौर के पांवटा उपमंडल के तहत भूड्डी प्राइमरी स्कूल का जंहा भूमि मालिक द्वारा स्कूल परिसर के चारों तरफ कांटेदार तार लगा दी गई है। 

 

जानकारी के मुताबिक नौकरी न मिलने से नाराज भूमि मालिक विद्या देवी और मदन सिंह ने स्कूल परिसर को बंद कर दिया है, और पिछले दो दिनों से स्कूल बंद है।

 

भूमि मालिक का आरोप है कि स्कूल के लिए भूमि दान करने के बाद भी जब उन्हें मल्टी टास्क वर्कर के पद पर तैनाती नहीं दी गई, तो सरकार ने यह नियम क्यों बनाया। अब उन्होंने स्कूल परिसर को बंद कर दिया है। 

भूमि मालिक का यह निर्णय कितना सही है इसको लेकर अधिकारी अपने स्तर पर जांच में जुट गए हैं। 

 

क्या कहते हैं अधिकारी

उधर, जिला सिरमौर के प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक गुरजीवन शर्मा ने बताया कि स्कूल के चारों तरफ कंटीली तार लगाने की जानकारी एसडीएम पांवटा साहिब व डीएसपी पांवटा साहिब को आगामी कार्रवाई के लिए पत्र से सूचना दी गई है।

error: Content is protected !!