मंडी आईटीआई हॉस्टल के समीप कमरे से हेरोइन बरामद, युवती समेत पांच गिरफ्तार

मंडी आईटीआई हॉस्टल के पास कमरे से हेरोइन बरामद, युवती समेत पांच गिरफ्तार

बाघल टाइम्स नेटवर्क       

पुलिस। थाना  मंडी के अन्तर्गत  पड्डल वार्ड में चार युवकों और एक युवती को किराए के कमरे से 13.77 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि  पड्डल गुरुद्वारा मुहल्ला मंडी में आईटीआई होस्टल के पीछे एक मकान के दूसरी मंजिल के किराये के कमरे में स्मैक, हेरोईन बेचने का कार्य चल रहा है । पुलिस ने   छापा मारा और

वहां   पर मौजूद आरोपियों से 13.77 ग्राम हेरोइन और एक सिरिंज बरामद की गई। 

उधर एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सभी आरोपी 21 से 38 साल उम्र के हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

error: Content is protected !!