भाजपा के भितरघातियों पर कार्रवाई तय, अनुशासन समिति को सूची भेजने की तैयारी


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो(25नवम्बर)  वीरवार को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दूसरे दिन की बैठक के दौरान भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि कोर ग्रुप की बैठक में उपचुनाव में आशा के अनुरूप नतीजे नहीं रहने पर कार्यसमिति ने गंभीरता से समीक्षा की है। कई विषय पार्टी के ध्यान में आए हैं। उन्होंने कहा कि यह बात भी सामने आई है कि अति आत्मविश्वास ही हार का कारण रहा है।

शर्मा ने कहा है कि प्रदेश कार्यसमिति की पीटरहॉफ शिमला में दूसरे दिन हुई समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई है कि भाजपा अति आत्मविश्वास के कारण ही उपचुनाव हारी है। कुछ सीटों पर भितरघात और अनुशासनहीनता की शिकायतें आई हैं। ऐसे मामले अनुशासन समिति को जाएंगे और कार्रवाई होगी। अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रक्रिया जल्दी शुरू होगी। अनुशासनहीन नेताओं की सूची तैयार की जा रही है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि कोरोना के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ीं हैं, इसे भी कांग्रेस ने हथियार बनाया। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को भी ठीक से जन-जन तक नहीं पहुंचा पाए। 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इस कार्यक्रम में कोई राष्ट्रीय नेता आएंगे। एक सवाल के जवाब में रणधीर शर्मा ने कहा कि सरकार और संगठन में फेरबदल पर हाईकमान फैसला लेगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!