बिलासपुर के स्वारघाट मे पलटी टूरिस्ट बस, 5 लोग घायल


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

हिमाचल प्रदेश मे बिलासपुर के अंतर्गत स्वारघाट में टूरिस्ट बस पलटी है जिसमे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घायलो को हस्पताल मे भर्ती किया गया है।
बताया जा रहा है कि ज्यादातर टूरिस्ट महाराष्ट्र से हैं और बस मनाली से अमृतसर जा रही थी। जानकारी के अनुसार सुबह तड़के हिमाचल व पंजाब की सीमा पर मनाली से महाराष्ट्र जा रही पर्यटक बस (PB 01 9912)असंतुलित होकर हादसे का शिकार हुई जिसमें सभी व्यक्ति मुंबई के स्थायी निवासी बताए जा रहे हैं। जो मनाली में नया साल मनाने गए थे। वापस आते समय यह बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। गौरतलब हो कि हिमाचल पंजाब की सीमा पर फोरलेन का कार्य चल रहा है जिसके चलते अक्सर घटनाएं होती रही हैं। बताया जा रहा है कि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!