निजी ऑपरेटरों ने वापस ली हड़ताल, टैक्सी-मैक्सी कैब, स्कूल बसों का करोड़ों का टैक्स माफ, अब रैली के दिन चलाएंगे बसें


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो(24 दिसंबर)   मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निजी परिवहन ऑपरेटरों को बड़ी राहत देते हुए उनका 91.12 करोड़ का टैक्स माफ करने की घोषणा की है। निजी बसों, टैक्सी-मैक्सी, शैक्षणिक संस्थानों की बसों, ऑटो, कांट्रेक्ट कैरिज बसों के संचालकों का एक अप्रैल 2020 से 31 नवंबर 2021 तक तीन तरह का टैक्स सौ फीसदी माफ कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश के करीब पचास हजार के करीब ऑपरेटर लाभान्वित होंगे।

जानकारी के मुताबिक सरकार ने निजी ऑपरेटरों के टोकन टैक्स के 21 करोड़, स्पेशल रोड टैक्स के 35.13 करोड़ और यात्री कर के 36. 67 करोड़ रुपये माफ कर बड़ी राहत दी है। सर्किट हाउस मंडी में शुक्रवार को निजी ऑपरेटरों के साथ बैठक के बाद सीएम ने प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!