नहर में डूबे   शिमला के दो  युवक , पुलिस ने की तलाश जारी

नहर में डूबे   शिमला के दो  युवक , पुलिस ने की तलाश जारी 

बाघल टाइम्स नेटवर्क

रोहड़ू के रहने वाले  दो युवक पंजाब के रोपड़ में भाखड़ा नहर में डूब गए  रविवार को दोनों युवक खरड़ से भाखड़ा नहर घूमने गए थे। दोनों युवक  नहर में बह गए हैं फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, शिमला के रोहड़ू के रहने वाले दोनों युवक खरड़ में नौकरी करते थे। दोनों युवकों का एक दोस्त उनके पास खरड़ आया था  इस दौरान सभी  दोस्तों ने घूमने का प्लान बनाया और  तीनों युवक दो बाइकों पर सवार होकर    रोपड़ की तरफ घूमने निकल गए।
इस दौरान वह रूपनगर के रंगिलपुर के पास नहर किनारे चले गए । एक युवक नहर किनारे फोटो ले रहा था, जबकि दूसरा हाथ धो रहा था।   हाथ धोते  समय एक युवक नहर में गिर गया।  इस दौरान दूसरे युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी उसके साथ बह गया।
युवको की पहचान 27 वर्षीय     सुमित   और 32 वर्षीय बराज निवासी बासला रोहड़ू, शिमला  के रूप में हुई है।
पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचित कर दिया हैऔर  जांच  शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!