दाड़लाघाट के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित


image

बाघल टाइम्स

दाड़लाघाट ब्यूरो (26 नवम्बर)   विद्युत उपमंडल दाडलाघाट के अंतर्गत अनुभाग दाड़ला,चंडी व ग्याणा के सभी गांव में 28 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग दाड़ला के सहायक अभियंता तृप्त राज शर्मा ने बताया कि विद्युत उपमंडल 132 केवी चमाकडी पुल में बिजली के आवश्यक रखरखाव के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है

.

error: Content is protected !!