डिप्टी सीएम का एक्शन ,पाइप खरीद घोटाले की पांच दिन के भीतर जलशक्ति विभाग दें रिपोर्ट

पाइप खरीद घोटाले पर डिप्टी सीएम का एक्शन ,पांच दिन में जलशक्ति विभाग दें रिपोर्ट

बाघल टाइम्स      

शिमला ब्यूरो/ प्रदेश सरकार ने जलशक्ति विभाग में पाइप खरीद मामले की जांच   अब  तेज कर दी है। डिप्टी सीएम ने विभाग से पांच दिन में संबंधित रिपोर्ट मांगी है। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि मामले में जो भी आरोप लगे हैं, उनकी जांच चल रही है। जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा कि इनमें से कितने आरोप सही हैं और कार्रवाई भी उसके बाद ही शुरू  होनी तय है । 

 

बताते चलें कि सरकार के पास इस बात की शिकायत पहुंची है कि जलशक्ति विभाग ने पाइप खरीद मामले में चहेतों को फायदा पहुंचाया है। बड़े पैमाने पर पाइपों की खरीद की गई और इनमें से बहुत सी पाइप बिना इस्तेमाल के ही गांवों में पड़ी हुई हैं। 

 

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और दोषियों को नहीं बख्शा जायेगा। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!