चिकित्सकों की तरह फ्रंट लाईन वर्करों की तरह अपना काम बखूबी से निभा रही है नर्सें ।: शर्मा

image

11 May 2021

बाघल टाइम्स 

अर्की

हिमाचल एकेडमी स्कूल बाहवां (अर्की ) ने आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । बच्चों ने जहाँ अपनी अपनी चित्रकारी के जरिये अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर अपने अपने भाव प्रकट किए वहीं नर्सों को इस दिवस की बधाई दी ।

image

हिमाचल अकेडमी स्कूल बाहवां के चेयरमैन रूपराम शर्मा ने कहा कि स्कूल के बच्चे पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़चढ़ भाग ले इसके लिए महत्वपूर्ण दिवसों के उपलक्ष्य पर चित्रकला, स्लोगन व डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाती है । उन्होंने कहा कि 12 मई को पूरे विश्व में नर्स दिवस मनाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि नोबल नर्सिंग सेवा की शुरूआत करने वाली ‘फ्लोरेंस नाइटइंगेल’ के जन्म दिवस पर हर साल दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।

image

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आज महामारी के कठिन दौर से गुजर रहा और मनुष्य की जिंदगी बचाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है । उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की तरह नर्से भी फ्रंट लाईन वर्करों की तरह अपना काम बखूबी से निभा रही है । शर्मा ने कहा कि बीमारी का पता लगने से लेकर मरीजो की देखभाल व उन्हें स्वस्थ होकर घर भेजने का जिम्मा नर्से सही से निभा रही है ।

error: Content is protected !!