कांगड़ा में खौफनाक हुआ कोरोना: मंगलवार को 21 संक्रमितों की मौत समेत 1526 नए मामले

11 May 2021

बाघल टाइम्स 

कांगड़ा:

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिला कांगड़ा में मंगलवार को 1526 नए मामले सामने आए है। हलांकि जिले में आज 815 लोग स्वास्थ्य भी हुए है। वहीं जिले में आए एक बार फिर मौत के आंकड़ों में उछाल देखने को मिला हुआ है। कांगड़ा में मंगलवार को 21 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

वहीं जिले में मौजूदा समय में 10745 मामले एक्टिव है। मंगलवार को आए मामलों के साथ जिला कांगड़ा में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 18012 हो गया है। जिनमें अभी तक 551 लोगों की मौत हो गई है।

error: Content is protected !!