कोरोना के कारण 5 से 20 फरवरी तक चलने वाली सेना भर्ती रैली स्थगित

बाघल टाइम्स नेटवर्क

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं के लिए 5 से 20 फरवरी तक प्रस्तावित थल सेना भर्ती रैली स्थगित कर दी गई है। जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि कोरोना संकट के कारण यह भर्ती रैली स्थगित की गई है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!