कामधेनु हितकारी मंच ने व्यासधेनु दूध के दामों में की बढ़ोतरी 

कामधेनु हितकारी मंच ने व्यासधेनु दूध के दामों में की बढ़ोतरी 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (09 फरवरी) कामधेनु हितकारी मंच ने अपने व्यास धेनु दूध में दो रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। बढ़े हुए दाम शनिवार 11 फरवरी से लागू होंगे।

कामधेनु हितकारी मंच के अध्यक्ष नानक सिंह ने बताया कि संस्था ने दूध उत्पादन परिवारों के हित को ध्यान में रखते हुए दामों में दो रुपये प्रतिलीटर बढ़ोतरी की है। 

नए दामों के तहत अब दूध निचले क्षेत्रों में 58 रुपये और पहाड़ी क्षेत्रों और चंडीगढ़ में 60 रुपये प्रतिलीटर मिलेगा। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!