उपायुक्त सोलन व जिला पटवारी कानूनगो महासंघ की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

उपायुक्त सोलन व जिला पटवारी कानूनगो महासंघ की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न।

बाघल टाइम्स

अर्की सोलन / उपायुक्त सोलन व जिला पटवारी कानूनगो महासंघ की त्रैमासिक बैठक बद्दी मे आयोजित की गई । बैठक मे पटवारी- कानूनगो के फील्ड स्तरीय विभिन्न मुद्दों जैसे हालात पटवार भवन, इंटरनेट , पदोन्नति मामले, लंबित विभिन्न मानदेय , लंबित वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट व अन्य फील्ड के मुद्दों बारे गहन चर्चा की गयी और उपायुक्त ने समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान जिलाधीश सोलन मनमोहन शर्मा, उपमंडलाधिकारी ना. बद्दी , नालागढ़ श संजीव धीमान , नरेंद्र कुमार, तहसिलदार बद्दी सतेंद्र जीत, जिला पटवार कानूनगो महासंघ के प्रधान सुमित ठाकुर, महासचिव रितू शर्मा व महासंघ के अन्य सदस्य विक्की, अमनदीप सिंह, दिनेश कपिला, रवि वर्मा, चंदन गुप्ता, कृष्ण प्रकाश, प्रवीण शर्मा, महेश तनवर, निशा राम आदि उपस्थित रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!