उपचुनाव को लेकर डट जाए भाजपा कार्यकर्ता : आशुतोष वैद्य


image

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (03 अक्तूबर)  रविवार को अर्की मण्डल की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष डी0 के0 उपाध्याय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय अर्की में की गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य रूप से सेवा समर्पण व उप चुनाव बारे में चर्चा की गई। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को विधान सभा के उपचुनाव में डट जाने को कहा ।
भाजपा मण्डल के महामन्त्री यशपाल कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा अर्की मण्डल की मासिक बैठक 05 अक्टूबर को होगी जिसमे उपचुनाव को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी।
इस मौके पर रतन सिंह पाल,जिला जय नन्द शर्मा, ओ0 पी0 गांधी, सन्त राम ठाकुर,सन्तोष शुक्ला, , पवन गौतम, रमेश ठाकुर,जगदीश्वर शुक्ला ,ओम प्रकाश शर्मा,भावना गुप्ता,कांता भारद्वाज, धनी राम चौहान, मस्त राम महाजन ,पुरुषोत्तम ठाकुर,सुरेन्द्र शर्मा, सन्त राम भारद्वाज, रीना भारद्वाज, देवेन्द्र कुमार,रूप राम शर्मा, भारती वर्मा, हेमन्त शर्मा, गोविन्द ठाकुर, बाबु राम ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!