आज दिल्ली जाएंगे सीएम , लौटने के बाद कैबिनेट की बैठक संभव

आज दिल्ली जाएंगे सीएम लौटने के बाद कैबिनेट की बैठक संभव

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (21फरवरी) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज (मंगलवार) शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगे वह 27 फरवरी को ही वापस लौट पाएंगे , और इसके बाद कैबिनेट की बैठक संभव है।

जानकारी के अनुसार सीएम ने पहले दिल्ली जाना है और उसके बाद विधायक राजेंद्र राणा के बेटे की शादी के लिए उदयपुर का कार्यक्रम मे भी शामिल होंगे।

 

इसके बाद वह चुनाव प्रचार के लिए शिलांग भी जा सकते हैं। इसी दौरान 24 से 26 फरवरी के बीच छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन हो रहा है। इसके बाद शिमला लौटते ही कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें बजट से संबंधित मसले लिए जाएंगे। मंत्रिमंडल बैठकों में कांग्रेस की गारंटियों को लेकर भी बात होगी, जिन्हें सरकार पहले बजट में लेना चाहेगी। 

error: Content is protected !!