आज के समय में सभी को आध्यात्मिक शिक्षा और आत्म जागृति की आवश्यकता : अवस्थी

आज के समय में सभी को आध्यात्मिक शिक्षा और आत्म जागृति की आवश्यकता : अवस्थी

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (16 फरवरी) संस्था द्वारा विश्व भर में आध्यात्मिक शिक्षा के परमात्मा शिव प्रचार – प्रसार एवं मूल्य आधारित सनातन परम्पराओं के उत्थान हेतु श्रेष्ठ कार्य किये जा रहे हैं। और यहां आकर एक सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। यह बात मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय उप – सेवा केन्द्र , अर्की में 87वीं त्रिमूर्ती शिव जयन्ति के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि आज के समय में सभी को इस प्रकार की उर्जा और आत्म जागृति की आवश्यकता है। इस मौके पर उन्होंने शिवरात्रि के पर्व की शुभकामनाएं भी दी ।

 

इससे पूर्व आध्यात्मिक रहस्य पर ब्रoकुo. बबीता बहन द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया तथा ब्र.कु. कल्पना ने संस्था का परिचय सभी के समक्ष रखा

इस अवसर पर सीपीएस की धर्मपत्नी मिनाक्षी अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप , उपमण्डलाधिकारी नागरिक केशव राम , पूर्व नप अनुज गुप्ता , पूर्व उपाध्यक्ष कुलदीप सूद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!