आईटीआई सोलन में कल होंगे 90 पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू

90 पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 28 जुलाई को



बाघल टाइम्स

सोलन ब्यूरो (27 जुलाई) मैसर्ज़ माइक्रो टर्नर में 30 पदों, मैसर्ज़ पी.ए.पीनियन में 06 पदों, मैसर्ज़ स्विगी सोलन में 50 पदों तथा मैसर्ज़ शिवालिक बाइमेटल कंट्रोल में 04 पदों को भरने के लिए कैम्पस इंटरव्यू 28 जुलाई,  को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में आयोजित किए जा रहे है। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। 

 

संदीप ठाकुर ने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई फीटर, टर्नर, मशीनीस्ट व कारपेंटर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 

 

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई, 2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में प्रातः 10.00 बजे पहुंचकर कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। 

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 01792-227242, 70189-18595 तथा 78768-26291 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!