अर्की के बातल में 0.21 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

अर्की के बातल में 0.21  ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 30 जून ) पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत इलाके में नशा तस्करी से जुड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को  गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार तरुण  शर्मा पुत्र बृज लाल शर्मा निवासी गांव व डाकघर बातल, अर्की (सोलन) के बयान पर यह मामला दर्ज किया गया कि वह अपने दोस्त दुष्यत पुत्र महेन्द्र शर्मा निवासी गांव बातल तहसील अर्की (सोलन) के साथ बातल बस स्टेण्ड में मौजुद थे। तभी एक युवक बातल गांव की ओर से बस स्टेण्ड की ओर आ रहा था जिस पर युवक उन्हें संदिग्ध प्रतीत हुआ। जब उन्होंने उस युवक से पुछताछ की तो वह अचानक घबरा गया। युवक ने अपना नाम रक्षित निवासी अर्की (सोलन) बताया।

उसने आरोपी युवक  द्वारा सड़क में फैंके छोटे फॉयल पेपर के टुकड़े को उठाया और खोल कर चैक किया, जिसके अंदर मटमेला चिपचिपा पदार्थ पाया।   पुछने पर फॉयल पेपर के अंदर बंद पदार्थ को चिट्टा होना बताया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर रक्षित से फॉयल पेपर व 0.21 ग्राम चिट्टा बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा नशा तस्करी में प्रयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

मामले की पुष्टि डीएसपी नवीन झाल्टा ने की है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!