हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए आगे आए दलाई लामा, देंगे सहायता राशी ; सीएम सुक्खू को लिखा पत्र

हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए आगे आए दलाई लामा, देंगे दान; सीएम सुक्खू को लिखा पत्र

      बाघल टाइम्स नेटवर्क

 

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा जल प्रलय के कारण हुए नुकसान से उबरने के लिए हिमाचल प्रदेश को दलाई लामा ट्रस्ट से दान देंगे। दलाईलामा ने लेह से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र

 

लिखा और कहा है कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रदेश की सड़कों और बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान हुआ है। मैं उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं, धर्मगुरु ने लिखा है कि यहां के लोगों से मिले प्रेम और स्नेह से मैं विशेष आकर्षण महसूस करता हूं। मेरा यह मानना है कि राज्य सरकार और अन्य एजेंसियां त्रासदी के प्रभावों को कम करने के साथ प्रभावितों को राहत देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!