शिमला के माल रोड़ में युवक की ह्त्या का आरोपी गिरफ्तार

शिमला के माल रोड़ में युवक की ह्त्या का आरोपी गिरफ्तार



बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (27 फरवरी) प्रदेश की राजधानी शिमला के मालरोड पर एक युवक की गंडासे से हत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

 

 

जानकारी के अनुसार पुलिस की दो टीमें हरियाणा के रानिया (सिरसा) निवासी आरोपी सितेंद्र पाल सिंह की तलाश में जुटी थीं। मंगलवार (आज) तड़के सुबह इसे चंडीगढ़ से दबोच लिया। गौरतलब है कि मालरोड पर सोमवार रात को चौपाल के धार गांव के 21 वर्षीय मनीष की मालरोड के जीरो डिग्री रेस्तरां में काम करने वाले हरियाणा के रानिया (सिरसा) निवासी सितेंद्र पाल सिंह ने हत्या कर दी थी। 

बताया जा रहा है कि आरोपी यहां पिछले तीन महीने से काम कर रहा था। जबकि मनीष मालरोड के एक कैफे में काम करता था।

 

मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात आरोपी रेस्तरां में चोरी का प्रयास कर रहा था। इस बीच साथ लगते कैफे में सो रहे मनीष को भनक लगी तो वह जाग गया। जैसे ही वह बाहर निकला तो आरोपी ने गंडासे से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।जिस गंडासे से आरोपी ने हमला किया, उसे वह साथ लाया था। 

 

 

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक हत्या की वारदात रविवार रात 1:42 बजे हुई। हमले के बाद मनीष लहूलुहान हालत में मदद के लिए पुलिस सहायता कक्ष तक पहुंचा। 

 

 

सहायता कक्ष का दरवाजा खोलने के प्रयास में मनीष नीचे गिरा तो गंडासे से दरवाजे का शीशा टूट गया। आवाज सुन बगल के कमरे से पुलिस कर्मी निकले और उसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया था।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!