प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने लोकसभा चुनाव के लिए चारों संसदीय क्षेत्रों से प्रभारी किए तैनात

प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने लोकसभा चुनाव के लिए चारों संसदीय क्षेत्रों में तैनात किए प्रभारी

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (24 जनवरी) लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन व चुनावी प्रबंधन के लिए प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

प्रेस के नाम जारी एक ब्यान में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव प्रशासन संदीप बत्रा ने बताया कि शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए संतराम धीमान, मंडी सुशील ठाकुर ,हमीरपुर इंजीनियर एमएल कौंडल व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए राजेश शर्मा को प्रभार सौंपा गया है।

उनकी यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई हैं।

 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!