दिशा बंसल ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

अर्की की दिशा बंसल ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल।

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 12 अगस्त ) उपमंडल की ग्राम पंचायत कुंहर के काटली-घड़याच गांव की 17 वर्षीय दिशा बंसल सुपुत्री कलीराम ने शोतोकान कप 2025 में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश और क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

यह प्रतियोगिता केरल के त्रिशूर स्थित वीकेएन स्टार इनडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी।

दिशा बंसल के मामा प्रेमलाल सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर कराटे प्रतियोगिता द वर्ल्ड शोतोकान कराटे-डी फेडरेशन इंडिया द्वारा आयोजित की गई थी, जो वर्ल्ड शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन जापान से संबद्ध है।

इस प्रतियोगिता में देशभर से 1500 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।

दिशा बंसल अब जापान में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। वर्तमान में वह गीता आदर्श विद्यालय सोलन में 12वीं की छात्रा हैं। दिशा बंसल को बचपन से ही कराटे का शौक रहा है। उसने कराटे की शिक्षा सोलन से प्राप्त की है।

दिशा बंसल अब तक अनेक कराटे प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। 13 अगस्त को सोलन आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। दिशा बंसल की इस उपलब्धि से इलाके में खुशी की लहर है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!