दाड़लाघाट और परवाणू में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

दाड़लाघाट और परवाणू में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (13 मार्च) आगामी आम लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने व चुनाव को शान्तिपूर्वक सम्पन्न करवाने हेतू केन्द्रीय अर्ध-सैनिक बलों/पैरामिलिट्री फोर्स की दो टुकड़ियां सेक्शंस जिला सोलन को उपलब्ध करवाई गई है। जिन्हें उपमण्डल परवाणू व दाड़लाघाट के क्षेत्रों में तैनात किया गया है। 

 

इन टुकडियों द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ उक्त क्षेत्रो के लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने व संदिग्ध लोगो की गतिविधियों पर नजर रखने के लिये नियमित रूप से फलैग मार्च, पैट्रोलिंग व नाकाबन्दी की जा रही है। इसके अतिरिक्त बाहरी राज्यों से जिला सोलन की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों व लोगों की नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है, तथा उक्त टुकडियों द्वारा नशा तस्करी, शराब तस्करी, अन्य शरारती तत्वो/संदिग्ध लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!